सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आचार संहिता क्या हैं?


*चुनाव आचार संहिता क्या हैं इसके मायने?

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा के लोकसभा चुनाव 2019 का कार्यक्रम घोषित करते ही देश में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है.

चुनाव आचार संहिता (आदर्श आचार संहिता/आचार संहिता) का मतलब है चुनाव आयोग के वे निर्देश जिनका पालन चुनाव खत्म होने तक हर पार्टी और उसके उम्मीदवार को करना होता है। अगर कोई उम्मीदवार इन नियमों का पालन नहीं करता तो चुनाव आयोग उसके ख़िलाफ़ कार्रवाई कर सकता है, उसे चुनाव लड़ने से रोका जा सकता है, उम्मीदवार के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज हो सकती है और दोषी पाए जाने पर उसे जेल भी जाना पड़ सकता है। 

आचार संहिता लागू होने के बाद सार्वजनिक धन का इस्तेमाल किसी ऐसे आयोजन में नहीं किया जा सकता जिससे किसी विशेष दल को फ़ायदा पहुंचता हों.

सरकारी गाड़ी, सरकारी विमान या सरकारी बंगला का इस्तेमाल चुनाव प्रचार के लिए नहीं किया जा सकता है.

आचार संहिता लगने के बाद सभी तरह की सरकारी घोषणाएं, लोकार्पण, शिलान्यास या भूमिपूजन के कार्यक्रम नहीं किए जा सकते हैं.

किसी भी पार्टी, प्रत्याशी या समर्थकों को रैली या जुलूस निकालने या चुनावी सभा करने की पूर्व अनुमति पुलिस से लेना अनिवार्य होता है.

राजनीतिक कार्यक्रमों पर नज़र रखने के लिए चुनाव आयोग पर्यवेक्षक भी नियुक्त करता है.

कोई भी राजनीतिक दल जाति या धर्म के आधार पर मतदाताओं से वोट नहीं मांग सकता है.

ऐसा करने पर चुनाव आयोग दंडात्मक कार्रवाई भी कर सकता है.

*सामान्य नियम :*
 
* कोई भी दल ऐसा काम न करे, जिससे जातियों और धार्मिक या भाषाई समुदायों के बीच मतभेद बढ़े या घृणा फैले। 
* राजनीतिक दलों की आलोचना कार्यक्रम व नीतियों तक सीमित हो, न ही व्यक्तिगत। 
* धार्मिक स्थानों का उपयोग चुनाव प्रचार के मंच के रूप में नहीं किया जाना चाहिए। 
* मत पाने के लिए भ्रष्ट आचरण का उपयोग न करें। जैसे-रिश्वत देना, मतदाताओं को परेशान करना आदि। 
* किसी की अनुमति के बिना उसकी दीवार, अहाते या भूमि का उपयोग न करें। 
* किसी दल की सभा या जुलूस में बाधा न डालें। 
* राजनीतिक दल ऐसी कोई भी अपील जारी नहीं करेंगे, जिससे किसी की धार्मिक या जातीय भावनाएं आहत होती हों। 

*राजनीतिक सभाओं से जुड़े नियम :*

* सभा के स्थान व समय की पूर्व सूचना पुलिस अधिकारियों को दी जाए। 
* दल या अभ्यर्थी पहले ही सुनिश्चित कर लें कि जो स्थान उन्होंने चुना है, वहॉं निषेधाज्ञा तो लागू नहीं है। 
* सभा स्थल में लाउडस्पीकर के उपयोग की अनुमति पहले प्राप्त करें। 
* सभा के आयोजक विघ्न डालने वालों से निपटने के लिए पुलिस की सहायता करें। 

*जुलूस संबंधी नियम :*

* जुलूस का समय, शुरू होने का स्थान, मार्ग और समाप्ति का समय तय कर सूचना पुलिस को दें। 
* जुलूस का इंतजाम ऐसा हो, जिससे यातायात प्रभावित न हो। 
* राजनीतिक दलों का एक ही दिन, एक ही रास्ते से जुलूस निकालने का प्रस्ताव हो तो समय को लेकर पहले बात कर लें। 
* जुलूस सड़क के दायीं ओर से निकाला जाए। 
* जुलूस में ऐसी चीजों का प्रयोग न करें, जिनका दुरुपयोग उत्तेजना के क्षणों में हो सके। 

*मतदान के दिन संबंधी नियम :* 

* अधिकृत कार्यकर्ताओं को बिल्ले या पहचान पत्र दें। 
* मतदाताओं को दी जाने वाली पर्ची सादे कागज पर हो और उसमें प्रतीक चिह्न, अभ्यर्थी या दल का नाम न हो। 
* मतदान के दिन और इसके 24 घंटे पहले किसी को शराब वितरित न की जाए। 
* मतदान केन्द्र के पास लगाए जाने वाले कैम्पों में भीड़ न लगाएं। 
* कैम्प साधारण होने चाहिए। 
* मतदान के दिन वाहन चलाने पर उसका परमिट प्राप्त करें। 
सत्ताधारी दल के लिए नियम : 
* कार्यकलापों में शिकायत का मौका न दें। 
* मंत्री शासकीय दौरों के दौरान चुनाव प्रचार के कार्य न करें। 
* इस काम में शासकीय मशीनरी तथा कर्मचारियों का इस्तेमाल न करें। 
* सरकारी विमान और गाड़ियों का प्रयोग दल के हितों को बढ़ावा देने के लिए न हो। 
* हेलीपेड पर एकाधिकार न जताएं। 
* विश्रामगृह, डाक-बंगले या सरकारी आवासों पर एकाधिकार नहीं हो। 
* इन स्थानों का प्रयोग प्रचार कार्यालय के लिए नहीं होगा। 
* सरकारी धन पर विज्ञापनों के जरिये उपलब्धियां नहीं गिनवाएंगे। 
* मंत्रियों के शासकीय भ्रमण पर उस स्थिति में गार्ड लगाई जाएगी जब वे सर्किट हाउस में ठहरे हों। 
* कैबिनेट की बैठक नहीं करेंगे। 
* स्थानांतरण तथा पदस्थापना के प्रकरण आयोग का पूर्व अनुमोदन जरूरी। 

*ये काम नहीं करेंगे मुख्यमंत्री-मंत्री :*

* शासकीय दौरा (अपवाद को छोड़कर) 
* विवेकाधीन निधि से अनुदान या स्वीकृति 
* परियोजना या योजना की आधारशिला 
* सड़क निर्माण या पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन 

*अधिकारियों के लिए नियम :*

* शासकीय सेवक किसी भी अभ्यर्थी के निर्वाचन, मतदाता या गणना एजेंट नहीं बनेंगे। 
* मंत्री यदि दौरे के समय निजी आवास पर ठहरते हैं तो अधिकारी बुलाने पर भी वहॉं नहीं जाएंगे। 
*

चुनाव कार्य से जाने वाले मंत्रियों के साथ नहीं जाएंगे। 
* जिनकी ड्यूटी लगाई गई है, उन्हें छोड़कर सभा या अन्य राजनीतिक आयोजन में शामिल नहीं होंगे। 
* राजनीतिक दलों को सभा के लिए स्थान देते समय भेदभाव नहीं करेंगे। 

*लाउडस्पीकर के प्रयोग पर प्रतिबंध :* चुनाव की घोषणा हो जाने से परिणामों की घोषणा तक सभाओं और वाहनों में लगने वाले लाउडस्पीकर के उपयोग के लिए दिशा-निर्देश तैयार किए गए हैं। इसके मुताबिक ग्रामीण क्षेत्र में सुबह 6 से रात 11 बजे तक और शहरी क्षेत्र में सुबह 6 से रात 10 बजे तक इनके उपयोग की अनुमति होगी।
STUDY TIME whatsapp group join us

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रमुख क्रांतियां

प्रमुख क्रांतियां 🎾 हरित क्रांति -- खाद्यान्न उत्पादन 🍼 श्वेत क्रांति -- दुग्ध उत्पादन 🐬 नीली क्रांति -- मत्स्य उत्पादन 🎾 भूरी क्रांति -- उर्वरक उत्पादन 🐓 रजत क्रांति -- अंडा उत्पादन 🌾 पीली क्रांति -- तिलहन उत्पादन 🌵 कृष्ण क्रांति -- बायोडीजल उत्पादन.    🍒 लाल क्रांति -- टमाटर/मांस उत्पादन 🐋 गुलाबी क्रांति -- झींगा मछली उत्पादन 🍟 बादामी क्रांति -- मासाला उत्पादन 🍊 सुनहरी क्रांति -- फल उत्पादन 🌊 अमृत क्रांति -- नदी जोड़ो परियोजनाएं 🏨 धुसर/स्लेटी क्रांति-- सीमेंट 🍈 गोल क्रांति-- आलु 🌈 इंद्रधनुषीय क्रांति-- सभी क्रांतियो पर निगरानी रखने हेतु 🌅 सनराइज/सुर्योदय क्रांति-- इलेक्ट्रॉनिक उधोग के विकास के हेतु 🏌 गंगा क्रांति-- भ्रष्टाचार के खिलाफ सदाचार पैदा करने हेतु (जोहड़े वाले बाबा/वाटर मैन ऑफ इंडिया/राजेन्द्र सिंह )द्वारा 🎾 सदाबहार क्रांति-- जैव तकनीकी 🌭 सेफ्रॉन क्रांति-- केसर उत्पादन से 🛍 स्लेटी/ग्रे क्रांति--उर्वरको के उत्पादन से 🎋 हरित सोना क्रांति-- -- बाँस उतपादन से 🍡 मूक क्रांति-- मोटे अनाजों के उत्पादन से 🍠 परामनी क्रांति-- भिन्डी उत्पादन से ☕ ग्रीन गॉ...

"हड़प्पा संस्कृति - सिन्धु घाटी सभ्यता के बारे में 2

"हड़प्पा संस्कृति - सिन्धु घाटी सभ्यता के बारे में रोचक तथ्य" JOIN US ON WHATSAPP 9414980897   सिन्धु घाटी सभ्यता ( हड़प्पा संस्कृति ) का रहस्यमय इतिहास 8000 साल पुराना है जिनमे से कई सारे शहरों की खोज हो चुकी है जो की प्राचीन भारत के विभिन्न हिस्सों में फैले हुए थे और आज इसके कुछ हिस्से पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी पाए गये हैं। इस सभ्यता की सबसे खास बात यह है की यह दूसरी सभ्यताओं की तुलना में तकनीकी रूप से बहुत आगे थे। आज हम हड़प्पा सभ्यता के बारे में कुछ ऐसे ही रोचक तथ्यों के बारे में जानेंगे जो की आपको सोंचने पर मजबूर कर देंगे की क्या सच में उस जमाने में भी ऐसा हुआ करता था। ये हैं सिन्धु घाटी सभ्यता से जुड़े 20 हैरान करने वाले आश्चर्यजनक और रोचक तथ्य। इनमे से कुछ बातों पर आपको यकीन करना मुश्किल होगा क्योंकि उस समय की तुलना में वहां के लोगों की जीवन शैली और तकनीकें काफी उन्नत थीं। 1. सबसे पुरानी सभ्यता  पहले यह माना जाता था की सबसे पुरानी सभ्यता मेसोपोटामिया है लेकिन हाल ही में आईआईटी-खड़गपुर और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) के वैज्ञानिकों ने कुछ ऐसे ...

विश्व के प्रमुख मरुस्थल

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *